👉इतिहास में आज:24 लोगों ने मिलकर की थी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत, आज है दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज।
👉गुजरात के अम्बरेली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गयी।लगभग सुबह 3 बजे ले अस पास आया भूकंप।
👉बिहार के नालंदा के कोरोना से हुई मौत तो निगम के कूड़े वाले ठेले पर रखकर श्मशान पहुंचाया शव, लिए 16500 रुपये।
👉केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और बिहार से कहा है कि शवों को गंगा और इसकी सहायक नदियों में फेंकने पर रोक लगाई जाए।
👉उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजौली, मेरठ में कोविड-19 निगरानी समिति के सदस्यों के साथ वार्ता की।मुख्यमंत्री जी ने निगरानी समिति के सभी सदस्यों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए निवासियों को आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
👉चित्रकूट:- चुनावी रंजिश में BDC सदस्य पर हमला, गुंडों ने लाठी डंडे, फरसे से हमला किया, 8 घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर, मऊ थाना क्षेत्र के सिकरौ गांव का मामला।
👉
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद:-भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,73,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,64,23,658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
👉 इसराइल ने आज तड़के फिर कि गाजा पर बमबारी।
👉मेरठ:-ब्लैक फंगस के 4 और मरीज मिले, एक मरीज की इलाज के दौरान मौत, जिले में ब्लैक फंगस के 20 मरीज, मेरठ में ब्लैक फंगस से 2 मौतें हुई।
👉सीतापुर- चुनावी रंजिश में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल रेफर, इमलिया थाने के सुल्तानपुर का मामला।
👉लखनऊ:-कोरोना को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन सतर्क, इटावा में शेरनी में संक्रमण के बाद सर्तकता, जानवरों की कर्मचारी कर रहे विशेष निगरानी, शेर,टाइगर,तेंदुआ,बिग कैट को लेकर सावधानी, कर्मचारी जानवरों के नेचर की कर रहे रेकी।
👉मेरठ:-अरूणाचल की 2 छात्राओं से छेड़छाड़ मामला, पुलिस ने आरोपी प्रापर्टी डीलर को किया अरेस्ट, नर्सिग और लॉ छात्रा से घर में की थी छेड़छाड़, परतापुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा।
👉कासगंज:- विधायक देवेंद्र राजपूत की पत्नी का निधन, पत्नी कमलेश राजपूत का कोरोना से निधन, ऑक्सीजन लेवल कम होने से हुआ निधन, आगरा के पारस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस।
👉राजधानी लखनऊ में लगातार पैर पसार रहा ब्लैक फंगस। ब्लैक फंगस के अब तक 24 मरीज आए सामने। KGMU में 13, RML में 3, सिप्स में 5 मरीज। सभी मरीजों का डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज। 2 मरीजों को ब्लैक फंगस से गवानी पड़ी जान।
👉जौनपुर में 140 नए कोरोना मरीज मिले, 24 घंटे में 2 मरीजों की कोरोना से मौत, जौनपुर में कोरोना से अबतक 210 मौतें।
👉केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बैठक। आज राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक। CBSE की 12वीं की परीक्षा पर होगा फैसला। कोविड की स्थिति, शिक्षा नीति पर भी चर्चा
👉रायबरेली:-26 शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मियों की मौत मामला। MLA अदिति सिंह ने सीएम को लिखा था पत्र। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान हुई थी मौतें। सीएम से पीड़ित परिजनों के लिए मांग की । परिजनों के लिए आजीविका संबंधी की थी मांग। विधायक के पत्र के बाद मौतों का आंकड़ा बदला। DM ने ट्वीट कर मौतों के आंकड़े को ही नकारा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें