सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जारी किया आदेश बिजली कर्मियों को करोना लॉकडाउन से छूट प्रदान की।
वाराणसी जिले में विद्युत कर्मचारियों को कोरोना लॉकडाउन के कारण कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए कोई आदेश लॉकडाउन के बाबत नहीं दिया गया था। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ ने आदेश दिया कि मीटर रीडरों द्वारा मौके पर उपभोक्ताओं को रीडिंग कर विद्युत बिल उपलब्ध कराने, बिलिंग सेंटरों पर कार्यरत कार्मिकों तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित कार्मिकों को कार्य करने हेतु आंशिक कोरोना कर्फ्यू अवधि में विशेष अनुमति प्रदान की जाए।
इस आदेश के अनुपालन में वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आदेश जारी किया कि विद्युत विभाग के ऐसे कर्मचारी जो मीटर रीडरों द्वारा मौके पर उपभोक्ताओं की रीडिंग पर विद्युत बिल उपलब्ध कराने, बिलिंग सेंटरों पर कार्यरत कार्मिकों तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित हैं, को कोरोना कर्फ्यू तथा सप्ताहांत कर्फ्यू एवं लॉकडाउन में प्रतिबंधों से मुक्त किया जाता है। इन कर्मचारियों का विभागीय परिचय पत्र ही पास माना जाएगा यदि किसी भी ऐसे कर्मचारी के पास विभागीय परिचय पत्र नहीं है, तो संबंधित अधिकारी द्वारा तत्काल इनका विभागीय परिचय पत्र बनाया जाए। इन समस्त कर्मचारियों द्वारा मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं अन्य कोविड-19 कॉल का अनुपालन करते हुए ही कार्य किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें