खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए एक विशेष योजना शुरू की।



उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए एक विशेष योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के नाम पर ये योजना संचालित होगी।

राज्य सरकार ऐसे बच्चों के वयस्क होने तक 4000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी, ये सहायता उनके केयरटेकर को दी जाएगी। 

10 साल से कम आयु के ऐसे बच्चे जिनका कोई केयरटेकर नहीं है, उनके आवास की व्यवस्था बाल गृह में की जाएगी, जिसका ख़र्च सरकार उठाएगी।

अवयस्क बच्चियों के पढ़ाई एवं देखभाल हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों(आवासीय) अथवा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह बालिका में अथवा प्रदेश में स्थापित 18 अटल आवासीय विद्यालय में रखकर उनकी देखभाल की जाएगी व्यवस्था की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शादी हेतु ₹101000 उपलब्ध कराए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल व कॉलेज में पढ़ रहे अथवा व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे ऐसे सभी बच्चों को टेबलेट/लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध कराएगी।


टिप्पणियाँ