👇👇 महत्वपूर्ण खबरें👇👇
👉COVID19 के खिलाफ लड़ाई में हमारा मास्क ही हमारा रक्षक है और ज़रूरी है कि हम इसका सही तरह से उपयोग करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
👉 मध्य प्रदेश के छतरपुर के डॉक्टर नीरज पाठक की हत्या करने के शक में पत्नी ममता पाठक गिरफ्तार,चरित्र शक में की थी हत्या,वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का दुखद अंत पुलिस के अनुसार पत्नी ने की पति की हत्या।
👉भारतीय सेना ने 83 महिला सैनिकों का पहला बैच इंटेंस 61-सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद सेेना में शामिल किया।
👉गुजरात: गौशाला में खोला कोविड केयर सेंटर, मरीजों को दे रहे गाय के दूध व गोमूत्र से बनीं दवाएं।
👉चीन के सबसे बड़े रॉकेट के अवशेष हिंद महासागर में गिरे जिसके बहुत सारे टुकड़े पृथ्वी के वायुमंडल में पुन: प्रवेश करने पर नष्ट हो गए।
👉 अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि मौजूदा वक्त में दिल्ली के पास सिर्फ 6 दिनों तक टीकाकरण के लिए वैक्सीन बची है | #CoronavirusVaccine
👉 DCP काशी जोन सख्त, लापरवाही पर सब इंस्पेक्टर सहित चार सिपाही सस्पेंड, चोरी के बाद Social Media पर Viral हुई थी Video Clip
👉मेरठ : कोरोना संक्रमित 7342 लोग हाे गए 'लापता', न अस्पताल में मिले, न ही होम आइसोलेशन में।
👉यूपी के मेरठ में कोविड वार्ड से एक 64 साल का व्यक्ति गायब हो गया। 21 अप्रैल को भर्ती हुए व्यक्ति की मौत 23 को हो गई, लेकिन कन्ट्रोल रूम परिवार को 3 मई तक मरीज का हाल बताता रहा। 3 मई के बाद ये भी बंद। जब परिवार ने दबाव बनाया तो पता चला कि व्यक्ति की लाश अज्ञात में जला दी गयी।
👉मथुरा के राजकीय शिशु गृह में 22 बच्चे मिले संक्रमित।
👉कोविड सेंटर पर सेवारत "स्वयंसेवक" सेवा प्रारम्भ से पूर्व "संघ प्रार्थना" करते हुए।
👉उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में अस्थाई कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।BHU में बना है 750 बेड का अस्थाई अस्पताल।कोरोना को लेकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
👉इन जिलों में 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की हुई मौत, सभी सीटों पर आज फिर से डाले जा रहे वोट
कुशीनगर - 11, एटा - 1, गोरखपुर - 1, ललितपुर - 1, भदोही - 3, बाराबंकी - 7, फिरोजाबाद - 2, कौशांबी - 4, मुजफ्फरनगर - 1, वाराणसी -1, बहराइच - 7, औरैया - 3, जालौन - 2, मिर्जापुर- 4, बांदा - 4, उन्नाव- 8, बलिया - 6, सीतापुर - 1, अमेठी - 3, हमीरपुर - 1, संभल -2, सिद्धार्थ नगर - 1, कानपुर देहात - 2, मऊ - 2, अंबेडकर नगर - 1, कासगंज - 2, सोनभद्र - 5, बस्ती - 3, बुलंदशहर - 4, फर्रुखाबाद - 2, मुरादाबाद - 3, अलीगढ़ - 2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें