सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
ट्वीटर के सहयोग से काशी के समाजसेवियों द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर।

सोशल मीडिया का सबसे मजबूत स्तंभ माना जाने वाला ट्विटर पर रक्त के लिए लगातार कोरोना महामारी में जरूरतमंदों के लिए निवेदन आ रहे हैं, जिसे देखते हुए वाराणसी के समाजसेवी एवं सबसे कम उम्र में स्वैच्छिक रक्तदान में शतक लगाने वाले सौरभ मौर्य एवं बीजेपी आईटी सेल काशी क्षेत्र के संयोजक शशि कुमार जी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पांच यूनिट रक्त एकत्रित किए गए, जिसमें मुख्य रुप से साधना फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ के सचिव विकल्प गोस्वामी, शुभम जयसवाल, सुधीर सिंह, पीयूष चौबे एवं रवि यादव ने रक्तदान किया। सौरभ मौर्य ने कहा कि कोरोना महामारी में रक्त की जरूरत पढ़ने पर जरूरतमंदों के रोज 50 से ज्यादा फोन आ रहे हैं, मगर कोरोना एवं ब्लैक फंगस के डर से लोग आगे नहीं आ रहे और ब्लड बैंकों में ब्लड की भारी कमी है, जिसे दूर करने हेतु स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, इसे देखते हुए ट्विटर पर रक्तदान शिविर के लिए ट्वीट किया गया और लोगों से निवेदन किया गया की लोग, शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सौरभ मौर्या ने बताया कि किसी मरीज के तड़पने का इंतजार ना करते हुए ब्लड बैंकों में पूर्व ही ब्लड का स्टॉक कि यदि मेंटेन किया जाए तो किसी भी जरूरतमंद को ब्लड के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी को देखते हुए आगामी 14 जून 2021 विश्व रक्तदाता दिवस के दिन भी बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी आईटी सेल काशी क्षेत्र के संयोजक शशि कुमार ने कहा की ट्विटर पर लगातार जरूरतमंदों के लिए निवेदन आते हैं, जिसे हम लोगों की पूरी टीम मिलकर उनकी मदद करती है। शशि कुमार ने बताया की यह रक्तदान शिविर हमें ऐसी स्थिति में काफी संबल प्रदान करेंगे लोगों की मदद करने में। सचिन कुमार ने काशी के लोगों से अपील भी की, कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाया हो, वह 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं और जिन्होंने वैक्सिल नहीं लगवाया हो, वह भी 14 जून को आकर स्वैच्छिक रक्तदान करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें