खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो ने मचाया हड़कंप, बोले तुम लोगों को आग लगानी है।



पीसीसी चीफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में कार्यकर्ताओं से कहते दिख रहे है, की मौका अच्छा है आग लगाओ।




इस वीडियो में वे किसानों और सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर आग लगाने की बात कह रहे हैं। कमलनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। वायरल वीडियो के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ ने कह रहे हैं कि तुम लोगों को आग लगानी है। मैंने कहा था यह आग लगाने का मौका है। ये व्यक्ति किसानों के साथ न्याय होगा ये तो कह ही रहा है। दूसरा काम है आग लगाओ, के सरकार ऐसा कर रही है फलाना कर रही है। ये सब जो खरीदी करी है वह हरियाणा पंजाब से करी है। इस साल मध्य प्रदेश से करी है।

टिप्पणियाँ