खबरें

भारतीय सेना द्वारा दी गई जानकारी वाराणसी में पंडित राजन मिश्र कोविड-19 अस्पताल हुआ चालू। मरीज की भर्ती के लिए जारी किये नंबर।




दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने अब वाराणसी में पूरी तरह से ऑक्सीजन युक्त 750 बेड के कोविड अस्पताल का संचालन शुरू किया। जिसमें 250 बेड का आईसीयू शामिल है।

 जिसे वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अस्पताल में देश भर से चुने गए विशेषज्ञ, डॉक्टर्स, नर्सिंग और  चिकित्स्कीय कर्मचारियों को बुलाया गया है।
इस अस्पताल में सभी रोगियों को मुफ्त दवा और भोजन उपलब्ध कराया गया है। यहाँ मरीजो की भर्ती केवल ICCC वाराणसी (18001805567) अस्पताल के हेल्पलाइन 7307015441 और 7307015442 पर रेफरल पर ही होगी। 

टिप्पणियाँ