खबरें

मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश कोरोना से बेसहारा हुए परिवार और बच्चों को 5 हजार रुपये पेंशन, फ्री राशन और शिक्षा देगी।





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा।


मध्य प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की वजह से बेसहारा हुए बच्चों और परिवारों को मुफ्त राशन, परिवारों को पेंशन और बच्चों को निशुल्क शिक्षा जैसी सुविधाएं देंगी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया व कोई कामाने वाला नहीं बचा, ऐसे परिवारों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। ऐसे सभी बच्चों की निशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा ताकि वे अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकें। उन्होंने कहा पात्रता न होने के बावजूद भी ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा अगर इन परिवारों में कोई सदस्य ऐसा है या किसी महिला का पति की मृत्यु को गई हो तो वह महिला काम धंधा करना चाहे तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का कर्ज दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे दुखी परिवारों को हम बेसहारा नहीं छोड़ सकते, उनका सहारा प्रदेश की सरकार है, ऐसे बच्चों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, वो प्रदेश के बच्चे हैं। प्रदेश सरकार उनकी मदद करेगी।

टिप्पणियाँ