सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
एम्बुलेंस वाले कर रहे थे मनमानी। जिलाधिकारी ने कसी लकेल।
लखनऊ:-इस समय कोरोना महामारी हर तरफ फैली हुई है। जिसमें मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह आने जाने के लिए एम्बुलेंस की खासा जरूरत पड़ रही है। ऐसे में एम्बुलेंस वाले मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे थे। जिसका संज्ञान लेते हुए लखनऊ जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया है। निर्धारित किराए से यदि कोई एम्बुलेंस वाला अधिक किराया लेता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9454400512 पर कर सकते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें