जेवर के भाऊकरा में पंचायत सदस्य के पिता की गोली मारकर हत्या।
ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के गांव भाऊकरा में रहने वाले एक 60 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जेवर में चल रही चर्चाओं के अनुसार चुनावी रंजिश के चलते ये हत्या होने की बात कही जा रही है। मृतक का बेटा अभी हाल ही में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के गांव भाऊकरा में रहने वाले 60 साल के इंद्रदेव सिंह की शुक्रवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार चुनावी रंजिश के चलते इंद्रपाल की हत्या की बात आ रही सामने। इस चुनाव में दीपक के विरुद्ध में उसकी चचेरी बहन पूजा चुनाव लड़ी थी। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या होने की बात कही है। राजेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जैसे ही पुलिस को तहरीर मिलेगी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आगे करेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें