खबरें

लखनऊ नगर आयुक्त के आदेश का नही हो रहा पालन, कोरोना वैक्सीन मेगा कैम्प में कोरोना प्रोटिकॉल की उड़ी धज्जियां। वीडियो हुआ वायरल।




वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जोनल अधिकारी कोरोना प्रोटोकॉल का नही करवा पा रहे पालन। दो गज दूरी नही दिखी जरूरी। कही इस कारण फिर कोरोना अपने पाँव ना पसार ले। लेकिन इसके लिए जनता भी कम जिम्मेदार नही है। जनता को भी कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन खुद करना चाहिये। इसके लिये जनता भी कम जिम्मेदार नही है।


 विदित हो कि लखनऊ में आज से चल रहा कोरोना वैक्सीन के लिये मेगा कैम्प नगर निगम लखनऊ ने जारी किया था आदेश। 




लखनऊ नगर निगम ने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आदेश जारी किया था। जिसमे आज 1 जून 2021 से नगर निगम लखनऊ की सीमा के अंदर स्थित प्रमुख तीन स्थलों छोटा इमामबाड़ा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, इस्कॉन स्टेडियम पर 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के व्यक्तियों एवं 45 वर्ष से 45 वर्ष से अधिक आयु तक के व्यक्तियों का प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किये जाने का आदेश दिया गया था।

टिप्पणियाँ