खबरें

पश्चिम बंगाल के मालदा में बीएसएफ द्वारा आज 10 जून को एक चीनी नागरिक को सीमा में घुसपैठ करते पकड़ा गया।



पश्चिम बंगाल के मालदा में बीएसएफ द्वारा 10 जून को एक चीनी नागरिक को पकड़ा गया।वह मालदा जिले के मानिकचक से सटी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। उसी समय, बीएसएफ कर्मियों ने उसे पकड़ लिया, गिरफ्तार चीनी नागरिक का नाम माननीय जून है। उसे पकड़कर मानिकचक थाने ले जाया गया जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।
चीनी नागरिक के पास से 1 लैपटॉप, 3 मोबाइल, भारतीय, बांग्लादेशी, अमेरिकी मुद्रा, बांग्लादेशी वीजा के साथ 1 चीनी पासपोर्ट, कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद हुए है। संबंधित एजेंसियों द्वारा उससे पूछताछ चल रही है। जिससे कि औरअधिक जानकारी प्राप्त की जा सके। 

टिप्पणियाँ