वाराणसी:-साधना फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधना फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी कैंट के विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को शुरू करने से पूर्व विश्व रक्तदाता दिवस का केक काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था साधना फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से जिस प्रकार लोगों की सेवा रक्तदान से करती आ रही है, वह काबिले तारीफ है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था के संस्थापक सौरभ मौर्य द्वारा खुद 111 बार रक्तदान कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो कि काशी के लिए एक गौरव की बात है।
संस्था के संस्थापक सौरभ मौर्य ने कहा कि हर शिविर में माननीय विधायक जी का सानिध्य आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त होता रहा है, सौरभ मौर्या ने अपने सभी रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस सिर्फ एक दिवस ही नहीं अपितु एक त्यौहार की तरह हम लोग हर साल मनाते हैं, जिससे कई जरूरतमंदों की जान बचती है।
शिविर में बतौर सहयोगी संस्था भाजपा आईटी सेल काशी क्षेत्र के संयोजक शशि कुमार ने रक्तदान कर कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान महादान माना जाता है, जिससे हम एक यूनिट रक्तदान से चार जिंदगी बचाते हैं।
शशि कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हर 3 महीने पर नियमित रक्तदान जरूर करें जिससे हम अपने समाज में उन लोगों की मदद करने में सफल होंगे जिन लोगों की रक्त के अभाव में जिंदगी मुश्किल से गुजर रही है।
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए।
रक्तदान करने वालों में साधना फाउंडेशन के सचिव अभय मौर्य जी, दीप सिन्हा जी, महिला रक्तदात्री रश्मि सिंह जी, चंदौली पुलिस से संजय सिंह जी, अजय कुमार जी, प्रशांत जी आदि लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य रूप से संस्था साधना फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ के सचिव विकल्प गोस्वामी, पॉपुलर ब्लड बैंक प्रभारी सोमेश गुप्ता, सत्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
साधना फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ मौर्य जी के पुनीत कार्य को देखते हुए। कल ही DD UTTAR PRADESH द्वारा संस्था को लेकर एक 2 मिनट 14 सेकंड का वीडियो जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया। जिसकी काफी लोगों ने सराहना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें