अलीगढ़ के गंग नहर में डूब रहे व्यक्ति को सब इंस्पेक्टर ने डूबने से बचाया,एसएसपी साहब 25000 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित।
अलीगढ़ के सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने गंग नहर में डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिये अपने जान की परवाह ना करते हुए लगाई छलांग व व्यक्ति को सकुशल बचाकर नहर के किनारे ले आए। पूरे शहर में सब इंस्पेक्टर के साहसिक कार्य के चर्चे हो रहे है।
एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी को जब ये खबर लगी तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार को ₹25000 प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का एलान किया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ट्वीट कर कहा कि "#अलीगढ़ #पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर आशीष-बचपन में तैराकी सीखी,उसके बाद कही सालों तक तैराकी नहीं की, लेकिन डूबते हुए की जान बचाने के लिए खाकी किस कदर समर्पित है यह दुनिया को दिखा दिया.."सब इंस्पेक्टर आशीष को प्रशस्ति पत्र एवं ₹25000 प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें