खबरें
बहुजन समाज पार्टी व शिरोमणि अकाली दल ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया।
शिरोमणि अकाली दल के सरदार प्रकाश सिंह बादल ने फ़ोन पर बात करते समय भावुक हो BSP सुप्रीमो सुश्री मायावती को पंजाब से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया।
सुखबीर सिंह बादल और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से गठबंधन के बारे घोषणा की। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि दोनों पार्टियों ने 25 साल के बाद एक साथ दोबारा गठबंधन किया है, 1996 के लोकसभा चुनाव में 13 सीटों में से 11 जीती थी। उन्होने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती खुद आकर घोषणा करना चाहती थी लेकिन कोविड प्रतिबंध के कारण वह आ नही पाई।
बसपा करतारपुर , जालंधर वेस्ट, जालंधर नार्थ, फगवाड़ा होशियारपुर शहरी, टांडा , दसूहा, चमकौर साहिब, बस्सी पठाना, मेहल कलां, नवांशहर, लुधियाना नार्थ, सुजानपुर , बोहा , पठानकोट, आंनदपुर साहिब मोहाली, अमृतसर नार्थ, अमृतसर सेंट्रल और पायल सीटों से चुनाव लड़ेगी।
इस गठबंधन को ऐतिहासिक बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह 2022 के विधानसभा चुनाव तक ही सीमित नही है, बल्कि उसके बाद भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि शिअद-बसपा दोनों एक ही विचारधारा वाली पार्टी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें