खबरें

 केंद्रीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दी जानकारी CBSE 12TH क्लास की परीक्षा हुई रद्द। सरकार द्वारा जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति।



प्रेस विज्ञप्ति लिंक।👇
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1723496

केंद्रीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हमारे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए यशस्वी PM श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज की बैठक में सीबीएसई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

माननीय प्रधानमंत्री जी का सदैव यह मत रहा है कि विद्यार्थियों का भविष्य एवं उनका स्वास्थ्य दोनों ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं होनी चाहिए। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार।


दिल्ली: #सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द। पीएम मोदी ने कहा बच्चों की सेहत और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता। छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने का लिया गया फैसला।तनाव भरे माहौल में बच्चों को एग्जाम के लिए दबाव नहीं डाल सकते। छात्रों अभिभावकों शिक्षकों के तनाव को खत्म करना होगा। सरकार द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति।





#

टिप्पणियाँ