खबरें


ABP पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ में हुई हत्या। 12 जून को ही एडीजी जोन प्रयागराज को जान माल की सुरक्षा के संबंध में दिया था प्रार्थना पत्र।



 ABP के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ में हुई हत्या। संदिग्ध परिस्थितियों में ईट भट्टे के पास मिलने पर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।, पत्रकार ने जताई थी हत्या की आशंका, एडीजी जोन प्रयागराज को जान माल की सुरक्षा के संबंध में दिया था प्रार्थना पत्र।






 12 जून को ही एडीजी जोन प्रयागराज को जान माल की सुरक्षा के संबंध में दिया था प्रार्थना पत्र। 13 जून को ईट भट्टे के पास संदिग्ध हालत में मिलने पर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।





पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव नेे लिखा था कि" श्रीमान जी विगत 2 दिनों से जब भी मैं घर से बाहर किसी काम से बाहर निकलता हूं तो मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि कोई मेरा पीछा कर रहा है। सूूत्रों और चर्चाओं केे आधार पर मुझे ऐसा लगता है कि कुछ शराब माफिया जो मेरी खबर से नाखुश है, मुझे अथवा मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं मेरा परिवार भी काफी डरा व सहमा है। श्रीमान जी से सादर अनुरोध है कि मामले की जांच कराकर प्रार्थी एवं परिवार के जान माल की सुरक्षा किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित करने की कृपा करें।"


इसके बाद भी साथी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या हो गई। ईश्वर साथी पत्रकार की आत्मा को शांति प्रदान करें व परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।


साथी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव जी की आखरी रिपोर्ट पढ़ कर आप खुद अंदाज लगा सकते है की इस रिपोर्ट के कारण शराब माफ़िया ने इनकी हत्या कर दी।






टिप्पणियाँ