खबरें

जनपद वाराणसी ग्रामीण स्थित बड़ागाँव में महिला पुलिस परामर्श केन्द्र की स्थापना कर महिला थाना ग्रामीण का दर्जा प्राप्त हुआ।



 *कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण*
संख्या: पीआरओ 73/2021                दिनांक: जून, 18/2021

अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, गृह पुलिस अनुभाग-(6) के पत्र संख्या 24/2021/307 पी/छः-पु-6-2021-300 (97)/1992 दिनांक 07-03-2021 के द्वारा जनपद वाराणसी स्थित बड़ागाँव में महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र की स्थापना कर उसे महिला थाने का दर्जा प्रदान किया गया है। उपरोक्त आदेश के क्रम में जनपद वाराणसी ग्रामीण स्थित महिला चौकी परामर्श केन्द्र बड़ागाँव को महिला थाने के रूप में परिवर्तित कर थानाध्यक्ष गुलशिफा सीयूजी 7839869232 महिला उप निरीक्षक 01 व 20 अन्य पुलिसकर्मी को नियुक्त कर उपरोक्त थाने को सीसीटीएनएस से जोड़ते हुए थाने का कार्य प्रारम्भ कराया जा चुका है। जिसमें दैनिक कार्य व महिला अपराध सम्बन्धित कार्य, मीडिएशन एवं महिला परामर्श कार्य सुचारू रूप से सम्पादित किया जा रहा है। 

       महिला थाना वर्तमान समय में थाना बड़ागांव में स्थित होकर कार्यरत है। महिला थाने के अलग भवन हेतु पुराना थाना बड़ागांव की जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव सम्बन्धित को भेजा जा चुका है।

        *प्रभारी*
*सोशल मीडिया सेल*
      *वाराणसी*

टिप्पणियाँ