खबरें

वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेशानुसार 4 दिन तक कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुकिंग सुविधा कल रविवार दिनांक 13 जून को सुबह 10 बजे से होगी शुरू। 18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थी उठा सकते है लाभ।




वाराणसी/दिनांक 12 जून, 2021(सू0वि0)

रविवार दिनांक 13 जून को सुबह 10 बजे  18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थी कोविन पोर्टल पर  कर सकेगे रजिस्ट्रेशन ।

18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थियों हेतु 4 दिन हेतु खोले जाएंगे स्लाट ।

18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थी कोवैक्सीन के दूसरे डोज हेतु कोविड पोर्टल पर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन।

 
महिलाओं के लिए जिला महिला चिकित्सालय कबीर चौरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन पर महिला स्पेशल कोविड टीकाकरण सत्र बनाया गया।

टीकाकरण का शेड्यूल 14 जून से होगा शुरू

        वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। रविवार सुबह 10.00 बजे 18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन खुल जायेगा। सभी लाभार्थी अपने मोबाइल से या जन सेवा केंद्र से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट अवश्य बुक करा लें। 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभार्थी पहले से ही cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराने  के पश्चात अपने नजदीकी केन्द्र का स्लॉट बुक कराकर आईडी के साथ  सुविधानुसार नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुँचे। स्लॉट बुक करने के बाद लाभार्थियों को 4 डिजिट का एक सिक्योरिटी कोड मिलेगा। उस कोड के साथ ही अपने निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर पहुँचे। 

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने बताया कि 14 से 17 जून, 2021 तक 4 दिनों के लिए पोर्टल पर स्लॉट खोले जा रहे हैं। 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी लाभार्थी जिन्हें दूसरा डोज 14 जून 2021 से 17 जून 2021 के बीच कोवैक्सीन के लगने हैं उनके लिए  भी पोर्टल पर स्लॉट रविवार सुबह 10:00 बजे से खोले जा रहे हैं।  सभी लाभार्थी  अपना स्लॉट अवश्य बुक करा लें और अपने शेड्यूल के अनुसार ही अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जनपद में 7 जून 2021 से  जिला महिला चिकित्सालय कबीर चौरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन पर दो महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है  इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं । इसी प्रकार पूर्व की भांति अभिभावक  स्पेशल टीकाकरण सत्र संचालित होते रहेंगे। महिला स्पेशल एवं अभिभावक स्पेशल टीकाकरण सत्र हेतु प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे स्लाट खोले जाएंगे इसमें पंजीकृत लाभार्थियों को अगले कार्य दिवस में टीका लगाया जाएगा।

टिप्पणियाँ