सैमसंग ने अपनी डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को चीन से यूपी के नोएडा में स्थानांतरित किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख सैमसंग ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, डिस्प्ले निर्माण इकाई को चीन से उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थानांतरित कर दिया गया है, कंपनी के दक्षिण पश्चिम एशिया के अध्यक्ष और सीईओ केन कांग के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख सैमसंग के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
सैमसंग द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की, जिसमे कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेहतर औद्योगिक वातावरण और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण, सैमसंग ने डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नोएडा में स्थापित करने का फैसला किया, इसे स्थापित करने का काम पूरा हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम की सफलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, और कहा कि इससे राज्य के युवाओं को राज्य में रोजगार पाने में मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भविष्य में भी सैमसंग कंपनी को मदद देना जारी रखेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें