खबरें
हरियाणा:- महिला टीचर छात्र को लेकर हुई गायब।
पानीपत शहर में 11वीं के छात्र को लेकर गायब हुई महिला टीचर, लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर छात्र हर दिन चार-चार घंटे ट्यूशन लेने टीचर के घर जाता रहा। दोनों अचानक 29 मई को गायब हो गए।
छात्र के पिता ने बताया कि, उसका बेटा हर रोज की तरह 29 मई को भी दोपहर 2 बजे महिला टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन लौट कर नहीं आया। टीचर के घरवालों ने पहले तो इस पर कई घंटे तक कुछ नहीं कहा, फिर टीचर के पिता ने बेटी के गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें