खबरें
J&K:-उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्व0 राकेश पंडिता के परिवार से मुलाकात कर मुआवजा देने की घोषणा की।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा स्वर्गीय बीजेपी काउंसलर व त्राल नगर पालिका समिति के प्रमुख राकेश पंडिता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
राकेश पंडिता को पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने मार दिया था। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने परिवार से मुलाकात कर राकेश पंडिता के परिवार को क्षतिपूर्ति के रूप में 40 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की व इस जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया।
विदित हो कि, 3 जून को जम्मू-कश्मीर के त्राल में बीजेपी काउंसलर राकेश पंडिता की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
तीन अज्ञात आतंकवादियों ने त्राल में राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में नगर पार्षद राकेश पंडिता का अंतिम संस्कार किया गया था।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें