खबरें


देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी में आज 425 कैडेट्स बने अफसर।




देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से अपनी ट्रेनिंग पूरी करने वाले 425 कैडेटों के लिए आज पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 



इनमें से 341 भारतीय और 84 विदेशी कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा। पश्चिमी कमान के प्रमुख जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने परेड की सलामी ली।





देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के उपरांत आयोजित पीपिंग व शपथ समारोह के बाद 425 कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना के अभिन्न अंग बन गए।


इसमे उत्तर प्रदेश के 66, हरियाणा के 38, उत्तराखंड के 37 कैडेट्स शामिल है।

टिप्पणियाँ