खबरें

कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल, जिसमे बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की गई व दाढ़ी काट दी गई। जाने इस वीडियो की सच्चाई।





कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी काटते व मारते दिखाया गया है। जिसके बावत इस बुजुर्ग का भी वीडियो अलग से वायरल हुआ है कि जिसमे ये कर रहे है कि वीडियो बनाने वालो ने कहा कि "मुसलमानों को जान से मारेंगे पिटेंगे, मेरी लंबी दाढ़ी थी जो बदमाशों ने काट दी और 5 आदमी थे, हण्टरों से मार लगाई, लठ मारे और बहुत मारा।" वीडियो1👇
वीडियो 1

एक दूसरे वीडियो में भी बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा बताया गया कि" मैं बॉर्डर से यहां गया बैठे पे उन्होंने मुझे बैठा लिया और दो आगे चल कर बैठ गए और वो मुझे ले गए, वह आगे आगे चलते गए और रुमाल को यूं ढक दिया एक इधर से पड़ लिया एक इधर से पड़ लिया और मुझे मारने लगे। बहुत दूर ले जाकर मुझे जंगल में कमरे में बंद कर दिया और कमरे में बंद करके खूब लात भूसे बजाएं और बोले सिया राम के नारे लगाओ जय सिया राम जय सिया राम मैं अल्लाह अल्लाह कर रहा तो मार लगा रहे। इतनी मार लगाई की मेरे हाथ पैर बांध दिए, एक इधर से हाथ पकड़ लिया, एक इधर से हाथ पकड़ ले और पिस्तौल मेरे इन्होंने यहाँ रख दी थी। आज तुझे नही छोड़ेंंगेके, हमने बहुत आदमी और मुसलमानों को मारा है और तू कहा से आया है और कहा जाएगा आज हम तुझे मार के छोड़ेंगे, जिंदा नही छोड़ेंगे तुझे और मुझे 3 बजे से मारते मारते 7 बजा लिये 7 बजे के बाद भी मुझे मारते रहे। मैं चिल्लाता गया मुझे भी मार लगा गए चुप हो मैं अल्लाह कहता रहा तो बोले चुप हो तू मंतर पढ़ रहा है मैंने कहा मैं मंतर नहीं पड़ रहा अल्लाह को याद कर रहा हूं बोले अल्लाह को याद ना कर जय सियाराम कह और राम-राम कह और जबरदस्ती एक दूसरे की वीडियो बनाते रहे मेरे सामने और अपने को दिखाते रहे मुझे क्या ऐसा करेंगे मुसलमानों को जान से मारेंगे पिटेंगे और मेरी इतनी लंबी दाढ़ी थी सारी कैची लाकर काट दी उन्होंने बदमाशों ने और 5 आदमी थे और उन्होंने हंटों से मार लगाई लट्ठा था लट्ठा मारे मैं रो गया चिल्लाया बहुत मारा इतना मारा कि मैं चल......." वीडियो 2👇

वीडियो 2


अपने आप मे ये घटना अत्यंत निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है सोशल मीडिया पर भी वायरल वीडियो के लिए जनता में गुस्सा है। इस तीसरे वीडियो में आप देख सकते हैं की बुजुर्ग व्यक्ति के शरीर पर काफी जगह चोट के निशान है। वीडियो 3👇

वीडियो 3


कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्वीट कर बताया की, इस संबंध में कांग्रेस का एक माइनॉरिटी डेलिगेशन ने संबंधित थाने में जाकर जांच अधिकारी से वार्ता की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।इस डेलिगेशन में शाकिर अली, अकबर चौधरी,यामीन मलिक और रिजवान तंवर मौजूद रहे।




इस प्रकरण में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार से माँग की,"लोनी ग़ाज़ियाबाद में बुज़ुर्ग को पीटने वाले और दाढ़ी काटने वाले गुंडों पर #NSA लगाये @UPGovt !" व कहा कि नफ़रत में अंधे इन गुंडों की ये हरक़त समाज के अमन चैन के लिये ख़तरा है, एैसे ही अपराधियों के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून होता है।



कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा इस घटना की निंदा करते हुए कहा गया कि ग़ाज़ियाबाद में जिस तरह बुज़ुर्ग के साथ गुंडों ने मारपीट की उनकी दाढ़ी काटी ये बेहद शर्मनाक है, इस तरह की घटनाएं @Uppolice पर सवालिया निशान हैं @INCMinority का एक डेलीगेशन पीड़ित बुज़ुर्ग से मिलने घर जायेगा। इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।




कल गाजियाबाद पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध में बयान जारी किया गया। 


गाजियाबाद से लोनी द्वारा कल इस घटना के बाबत वाइट जारी की गई।उक्त वीडियो वायरल के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पूर्व में ही अभियोग थाना लोनी बॉर्डर पर पंजीकृत है मुख्य अभियुक्त वर्तमान में जेल में निरुद्ध है अन्य अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी । 


आज दिन में पुनः इस घटना के बाबत गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने वाइट जारी की। थाना लोनी बार्डर क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना में #GhaziabadPolice द्वारा की गई कठोर कार्यवाही- 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
 उक्त सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण की वीडियो बाईट।

 यह घटना अपने आप में अत्यंत निंदनीय है इस घटना के सारे अद्भुत कान पकड़ लिए गए हैं परंतु जनता के मन में इस घटना के बाबत कुछ अनसुलझे सवाल हैं जिसका निस्तारण होना अत्यंत आवश्यक है। 


इस घटना के बाबत निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच होनी अत्यंत आवश्यक है जिससे कि सही तथ्य की जानकारी जनमानस के सामने आ सके ।

  1. उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की नियत से किसने यह वीडियो आवाज हटाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया ? या क्या बिना आवाज के ये वीडियो रिकॉर्ड हुआ था ?
  2. जब भी कोई वीडियो रिकॉर्ड होता है तो उसमें आवाज भी होती है आखिर इस पहले वीडियो में आवाज कहां चली गई जिसमें जय श्री राम नारे लगाने की बात कही जा रही है।
  3. बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा वीडियो जारी कर किसके दबाव में हिंदुओं को बदनाम करने की नियत से यह बयान दिया गया जिससे कि जनता में आक्रोश फैले और पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में दिक्कत हो।
  4. पुलिस द्वारा जांच उपरांत दी गई वाइट में कहीं भी इस घटना में प्रयोग की गई पिस्तौल का जिक्र नहीं आया है जबकि बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा घटना में पिस्तौल का प्रयोग होना बताया गया है। तो आखिर में वह पिस्तौल गई कहा ?
  5. ना ही इस घटना की जाँच में बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती जय श्री राम कहलवाने की बात प्रकाश में आई।
इस घटना के बाबत यदि पुलिस प्रशासन सही समय पर कार्यवाही ना करता तो दंगा भड़कने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस प्रशासन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है के समय रहती है उन्होंने इस घटना के तह तक जाकर घटना का अनावरण किया।

टिप्पणियाँ