खबरें

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर हादसे के लिए दुख प्रकट करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की। 




माननीय प्रधानमंत्री ने बोला कि, कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 


कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा।एसी बस और लोडर की टक्कर 16 लोगो की मौत की पुष्टि। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। कानपुर, उत्तर प्रदेश में एक दुखद दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए (PMNRF) की ओर से 2-2 लाख रु. वघायलों को 50,000 की सहायता प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2लाख रु राहत राशि देने का किया ऐलान व डीएम  कानपुर से घटना की जांच की आख्या तलब की।




टिप्पणियाँ