खबरें

 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं क्लास के विद्यार्थियों से जाना उनका हाल। बोर्ड परीक्षा को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका।






कक्षा 10 व कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं क्लास के विद्यार्थियों से जाना उनका व उनके परिवार का हाल। विदित हो कि दसवीं क्लास की परीक्षा रद्द हो गई थी लेकिन 12वीं कक्षा की परीक्षा होगी कि नहीं जिसकी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एक बैठक में सबसे विचारोपरांत कोरोना महामारी के कारण व छात्रों के हितों को देखते हुए 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। जिसके बाद इस खबर को सुनके अधिकतर छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परंतु कुछ छात्र मायूस भी हुए जिन्होंने मन लगाकर परीक्षा की तैयारी की थी।

आने वाला समय यह बताएगा कि, जो छात्र परीक्षा देना चाहेंगे उनको परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा की नही, जिससे वह अच्छे अंको प्राप्त कर उत्तीर्ण हो सके और जो छात्र परीक्षा नहीं देना चाहेंगे, उनको परीक्षा रद्द होने के कारण उनके परीक्षा परिणाम घोषित कर अंक पत्र प्रदान कर दिए जाए।

इस संदर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसमें याचिकाकर्ता ने जो बच्चे पेपर देना चाहते हैं। उनका पेपर कराने की मांग की है। केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट से समय की मांग की है जिससे कि केंद्र सरकार अपना पक्ष रख सके। अब माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद निर्णय दिया जाएगा कि जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं की परीक्षा कराई जाएगी या नहीं।

टिप्पणियाँ