खबरें

 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्ट्रीट वेंडर्स वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण। 


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे स्ट्रीट वेंडर्स के वैक्सीनेशन सेंटर। जहाँ स्ट्रीट वेंडर्स को लगाई जा रही थी कोरोना वैक्सीन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण व वैक्सीन लगवा रहे लोगों का जाना हाल चाल। 


वैक्सीन लगवा रही महिला को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में दी अगली तारीख पर आने को बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हमेशा मास्क लगाकर निकलने की बात कही।


वैक्सीन लगवा रहे फल विक्रेता ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फल विक्रेता के साथ फ़ोटो खिंचवाई व फल विक्रेता को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया।



टिप्पणियाँ