खबरें

 सोमवार को जिलाधिकारी वाराणसी श्री कौशलराज शर्मा के आवाह्न पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित बृहद गंगा सफाई का हुआ कार्य। 




सोमवार को आदरणीय जिलाधिकारी वाराणसी श्री कौशलराज शर्मा के आवाह्न पर और प्रभागीय वनाधिकारी आदरणीय महावीर कॉजलगी के नेतृत्व में  जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित बृहद गंगा सफाई अभियान में कई संस्थाओं ने भाग लिया।



जिसमें वेस इंडिया के स्वयंसेवकों ने भी प्रतिभाग किया। कई संस्थाओं के स्वयंसेवकों और प्रशासनिक अधिकारियों / कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मा गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाये रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में आज संकल्पबद्ध हुए । 

प्रभागीय वनाधिकारी श्री महावीर कौजलगी जी की अगुवाई में नमामि गंगे दिल्ली के रिसर्च ऑफिसर नीरज गहलावत, अपर नगर आयुक्त देवी प्रसाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एनपी सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट उमेश कुमार और राजेश पांडेय, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली सोनी चौरसिया, वेस इंडिया के निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव, सामाजिक सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल सिंह,  नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी निखिल गुप्ता, ऐश्वर्या मिश्रा , गंगा प्रहरीगण, गंगा टास्क फोर्स के अधिकारी सुभाष चंद्र ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की ।  वेस इंडिया की टीम में प्रमुख रूप से डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ कुंवर पंकज सिंह, अंजू सिंह, संस्कृता कुंवर, सोनल वर्मा, विनय यादव समेत कई सदस्य शामिल रहे । 


टिप्पणियाँ