खबरें
गाज़ियाबाद लोनी फेक न्यूज़ केस में सपा नेता उम्मेद पहलवान पर FIR दर्ज। बुजुर्ग तांत्रिक की पिटाई से पहले का वीडियो आया सामने।
![]() |
| Pic @AajTak |
सपा नेता उम्मेद पहलवान के खिलाफ FIR दर्ज, सपा नेता फरार। गाज़ियाबाद लोनी के फेक न्यूज़ प्रकरण में पीड़ित अब्दुल समद को अपने घर ले जाकर झूठा बयान दिलवाने और जय श्रीराम की फ़र्ज़ी कहानी गढ़ कर फेसबुक लाइव करने का है आरोप।
पिटाई से पहले का वीडियो आया सामने जिसमे बुजुर्ग तांत्रिक ने बताई पूरी कहानी👇
सपा नेता उम्मेद पहलवान द्वारा घटना की सत्यता को जांचे बिना अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो वायरल करते हुए धार्मिक आधार पर बातें कही गई। जिसमें घटना को सांप्रदायिक रंग देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया जिससे जनता के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। सपा नेता द्वारा लोक शांति को भंग करने के उद्देश्य से और समाज के धार्मिक समूहों में विभाजन करने के उद्देश्य से कार्य किया गया। पुलिस द्वारा सपा नेता के खिलाफ धारा 153 ए, 295a, 504, 505 भारतीय दंड संहिता व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें