खबरें

दिल्ली उच्च न्यायलय ने अभिनेत्री जूही चावला(5G) पर याचिका खारिज कर लगाया जुर्माना।



कोर्ट ने जूही चावला की याचिका पर निर्णय देते हुए कहा कि, बेवजह और पब्लिसिटी के लिए याच‍िका दाखिल की गई थी इसके साथ ही कोर्ट ने वीसी का लिंक शेयर करने के लिये भी जूहू चावला को फटकार लगाई। 5 जी मामले की सुनवाई के ल‍िए जूही चावला को हाईकोर्ट जाना महंगा पड़ा है और  कोर्ट ने जूही चावला पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है।


विदित हो कि दिल्ली हाइकोर्ट ने (जूही चावला) 5G केस में सुनवाई के बीच, जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 5G सुनवाई पर दिल्ली हाइकोर्ट की वर्चुअल हियरिंग का लिंक शेयर कर दिया , जिसके बाद कई अन्य लोगों में से जूही चावला के एक फैन ने बार-बार जूही चावला की फिल्म का गाना गाकर कोर्ट को परेशान किया; इसपर दिल्ली हाइकोर्ट ने जारी किया अवमानना ​​आदेश। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने जूही चावला की याचिका पर अपना फैसला रखा सुरक्षित रखा था।






 जिसके बाद जूही चावला ने भी हाइकोर्ट की सुनवाई के बाद वीडियो जारी कर कही थी अपनी बात।




टिप्पणियाँ