खबरें

उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा खुलासा, एसटीएफ ने धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार।



 आईएसआई से हो रही थी इस रैकेट की फंडिंग।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी पुत्र ताहिर अख्तर निवासी ग्राम जोगाबाई, जामिया नगर, नई दिल्ली व मोहम्मद उमर गौतम पुत्र धनराज सिंह गौतम निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।








यूपीएटीएस को विगत कुछ समय से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ देश विरोधी व असामाजिक तत्व, धार्मिक संगठन या सिंडिकेट आईएसआई व विदेशी संस्थाओं के निर्देश व उनसे प्राप्त फंडिंग के आधार पर लोगों का धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। ये लोग उनके मूल धर्म के प्रति नफरत फैलाकर उन्हें संगठित अपराध के लिए उकसा रहे थे। इस सूचना पर यूपीएटीएस ने कार्रवाई करते हुए मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी व मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यूपी ATS के अनुसार उमर खुद हिन्दू था। धर्मांतरण करके मुस्लिम बना। फिर मूकबधिर बच्चों, गरीब लोगों का रुपए देकर धर्मांतरण कराना शुरू किया। तमाम लड़कियों की शादी दूसरे धर्म में कराई। दिल्ली के जामिया नगर में इस गैंग का मुख्यालय हैं, जहां फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाए जाते थे।

टिप्पणियाँ