खबरें

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। 








उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ दिल्ली भाजपा कार्यालय के लिए हुए थे रवाना। आज एक बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जतिन प्रसाद भाजपा को करना था भाजपा जॉइन। जेपी नड्डा जी नही पहुँच पाए कार्यक्रम में तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद को भाजपा में शामिल कराया गया।



वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस से मेरा तीन पीढ़ी का नाता है, इसलिए मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह अहम फैसला लिया। पिछले 8-10 वर्षों में मैंने महसूस किया है कि अगर कोई एक पार्टी है जो वास्तव में राष्ट्रीय है, तो वह भाजपा है। अन्य दल क्षेत्रीय हैं लेकिन यह राष्ट्रीय पार्टी है।

टिप्पणियाँ