उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों मैं पठन-पठान हेतु दिशा निर्देश किए गए जारी।
बेसिक / माध्यमिक / उच्च शिक्षा के शिक्षकों कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य हेतु विद्यालय आने जाने की अनुमति एवं विद्यालय के प्रशासनिक कार्य हेतु विद्यालय खोलने की अनुमति तदनुसार दी जाती है।
कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधियां ई पाठशाला के माध्यम से संचालित रहेंगी एवं विद्यालय कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत 30.06.2021 तक बंद रहेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में निम्नवत कार्य समयबद्ध रूप से संचालित कराया जाना नितांत आवश्यक एवं अपरिहार्य है।
- शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना।
- मध्याह्न भोजनान्तर्गत प्रेषित परिवर्तन लागत की धनराशि छात्र-छात्राओं / अभिभावक के बैंक खाते में समयांतर प्रेषित करना तथा प्राप्त खाद्यान्न का वितरण कराना।
- निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण।
- परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कार्यशाला की गतिविधियों का पूर्ण करना।
- जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्वों का संचालन किया जाना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें