खबरें
साधना फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ मौर्या ने शिवपुर बाबतपुर हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर आए दिन हो रहे एक्सीडेंट को रोकने के लिए कार्यवाही हेतु सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखी चिट्ठी।
साधना फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ मौर्या ने बताया कि 19 जून 2021 को सौरभ अपने कुछ दोस्तों के साथ काजी सराय किसी काम से जा रहे थे, तभी शिवपुर बाबतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर हरहुआ फ्लाईओवर पर लगे लोहे के एंगल पर गाड़ी फिसल जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया, जिससे कि उनके बाएं घुटने में लिगामेंट फैक्चर हो गया है।
सौरभ ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार 1 महीने से ज्यादा बेड रेस्ट करने के लिए कहा गया है, जिससे सौरभ मौर्य काफी दुखी और चिंतित हैं क्योंकि इस 1 महीने के अंदर सौरभ मौर्य जी द्वारा दो बार प्लेटलेट दान किया जा सकता है, जिससे किसी दो मरीजों की जान बच सकती है, मगर वह अब ऐसा करने में असमर्थ हैं। सौरभ मौर्या ने बताया है कि उनके द्वारा सड़क एवं परिवहन राजमार्ग केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें उन्होंने उनका ध्यान इस रोड पर अवगत कराया है और उनसे आग्रह किया है कि उनके एक्सीडेंट के बदले में उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए, सिर्फ और सिर्फ तत्काल रूप से इस रोड पर लगे लोहे के एंगल को दुरुस्त करने का निवेदन किया है।
सौरभ ने बताया कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ तब वहां पर खड़े कुछ लोगों ने उन्हें कहा कि यहां 15 से 20 एक्सीडेंट रोज होते हैं, जिसमें किसी का हाथ टूटता है तो किसी का सर फटता है, मगर शासन या प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होती।
सौरभ ने अपनी चिट्ठी में केंद्रीय मंत्री से निवेदन किया है कि तत्काल रुप से इसे सही कराया जाए जिससे कोई बड़ा हादसा ना हो। सौरभ मौर्य ने यह चिट्ठी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी को उन्हें मेल के जरिए भेजा है और साथ ही साथ ट्विटर पर ट्वीट भी किया है।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें