खबरें


वाराणसी पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर ने 14वीं बार रक्तदान कर बचाई जरूरतमंद की जान।



रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली संस्था साधना फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ मौर्या ने फेसबुक पर रक्त के जरूरतमंद के लिए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि "लंका चौराहे पर एक जरूरतमंद बैनर लेकर खड़ा है, जिस पर लिखा है कृपया मेरी मदद करें, हमें खून की जरूरत है" और इसी पोस्ट को देखते हुए मात्र 61 सेकेंड के अंदर वाराणसी पुलिस के पान दरीबा चौकी इंचार्ज मिथिलेश यादव ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि "मैं जा रहा हूं, रक्तदान करने"। वाराणसी पुलिस के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश यादव के तत्काल इस जवाब से एवं रक्तदान करने से वाराणसी की जनता उन्हें सलाम करती है। सौरभ मौर्य ने बताया कि मरीज को दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी, जिसके लिए पान दरीबा चौकी इंचार्ज मिथलेश यादव तत्काल ट्रामा सेंटर के ब्लड बैंक पहुंचकर अपना 14वाँ रक्तदान किया और दूसरा यूनिट ब्लड मोबाइल की दुकान में कार्य करने वाले राहुल चौबे ने रक्तदान कर जरूरतमंद की रक्त की पूर्ति की। सौरभ मौर्या ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते ब्लड बैंकों में ब्लड की काफी कमी है, जिसमें हम सभी लोगों को मिथिलेश यादव और राहुल चौबे से सीख ले कर रक्तदान के लिए आगे आने की जरूरत है।
x

टिप्पणियाँ