सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
कानपुर पुलिस ने फर्जी बाबा को छठवीं शादी करने से पहले गिरफ्तार कर लिया।
साभार @ दैनिक भास्कर
कानपुर की किदवई नगर पुलिस ने फर्जी बाबा अनुज चेतन कठेरिया को छठवीं शादी करने से पहले गिरफ्तार कर लिया। हाई प्रोफाइल लड़कियों को झांसे में लेकर शादी करता था। शारीरिक शोषण और लाखों ठगी करने के बाद उसे छोड़कर भाग जाता था। इसने महिलाओं व लड़कियों को झांसे में लेने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा लेकर सबसे ज्यादा लड़कियों और उनके परिवार को झांसे में लिया।
पांचवी पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा तो सामने आई सच्चाई।
डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी बाबा अनुज चेतन कठेरिया रुपए के लालच में लोगों को फंसाकर 5 शादियां की हैं। चार शादियों को छिपाकर अनुज ने पांचवीं शादी श्याम नगर निवासी महिला से की थी। लड़की और उसके परिवार से लाखों रुपए ऐंठने के बाद उत्पीड़न शुरू किया तो महिला ने बीते साल चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
इसके बाद अनुज की पांचवी पत्नी ने 11 मई को हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में किदवई नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। क्यों कि उस समय अनुज किदवई नगर में ही किराए के फ्लैट में रहता था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने अनुज की काली करतूतों का पूरा कच्चा चिट्ठा जुटाया और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
किदवई नगर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आठवीं पास शादी वाले बाबा अनुज ने सिर्फ शादी डॉट काम ही नहीं अलग-अलग मैट्रिमोनियल साइट्स पर एक दर्जन से ज्यादा प्रोफाइल बना रखी है।
किसी में खुद को प्रोफसर तो किसी में फैक्ट्री या होटल मालिक अपने विवरण में लिख रखा है। मौजूदा समय में वह 32 लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनसे चैटिंग कर रहा था। इतना ही नहीं वह अंग्रेजी में सभी से चैटिंग करता था। मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क करने वाली लड़कियों की अनुज पहले हैसियत आंकता फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें