राजस्थान: कांग्रेस सरकार कर रही कांग्रेस पार्टी के ही कुछ विधायकों के फोन टैप विधायकों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान में फोन टैपिंग पर बोला की वर्तमान कांग्रेस सरकार अवैध तरीके से जनप्रतिनिधियों के फोन टैप करती है और उसे राजनीतिक हथियार के रूप में उपयोग करती है, ऐसा अनेक बार, अनेक लोगों ने आरोप लगाया है।
इसपर कांग्रेस पार्टी के ही कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि अवैध तरीके से हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि फोन वैध तरीके से टैप हो रहे हैं या अवैध तरीके से।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें