खबरें

 इग्नू ने ज्योतिष में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया।

File Pic


एक आधिकारिक बयान में के अनुसार, ज्योतिष की विभिन्न शाखाओं के बारे में छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस पाठ्यक्रम की अवधि दो वर्ष है और शिक्षा का माध्यम हिंदी व संस्कृत होगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ज्योतिष में एक नया कार्यक्रम शुरू किया है - विश्वविद्यालय ने कहा मास्टर ऑफ आर्ट्स (ज्योतिष) कार्यक्रम दूरस्थ शिक्षा के तहत दिया जाएगा।

इस पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए, शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in पर जा सकते हैं।


https://ignouadmission.samarth.edu.in/

IGNOU MAJY कार्यक्रम का कुल शुल्क 12,600 रुपये है। पाठ्यक्रम का भुगतान दो किस्तों में किया जा सकता है। पहले वर्ष के लिए शुल्क 6,300 रुपये और पंजीकरण शुल्क 200 रुपये में देने होंगे। दूसरे वर्ष के लिए शुल्क 6,300 रुपये है।

यह कार्यक्रम देश भर के विभिन्न राज्यों के 57 इग्नू केंद्रों से चलाया जाएगा।

जुलाई 2021 सेशन के लिए इग्नू में प्रवेश शुरू हो गया है। शिक्षार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ODL) और ऑनलाइन पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ