वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वेस इंडिया द्वारा विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा तथा प्रभागीय वनाधिकारी श्री महावीर कौजलगी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के मार्गदर्शन में वन महोत्सव सप्ताह (1 - 7 जुलाई) के अंतर्गत आज पर्यावरण के लिए समर्पित और मा0 प्रधानमंत्री जी से सम्मानित संस्था वेस इंडिया और कार्यालय क्षेत्रीय वनाधिकारी, बाबतपुर रेंज, जिला पर्यावरण समिति और नमामि गंगे वाराणसी व प्राथमिक विद्यालय फुलपर के संयुक्त तत्वावधान में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन प्राथमिक विद्यालय फूलपुर पिंडरा के परिसर में आयोजित हुआ। आज के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पिण्डरा अशोक सिंह ने कहा कि आज शहरीकरण के इस दौर में हम जाने अनजाने अपने पर्यावरण को असंतुलित करते जा रहे हैं, हमें इसे संतुलित करने के लिए एकमात्र उपाय वृक्षारोपण को ज्यादा से ज्यादा करना होगा।
क्षेत्रीय वनाधिकारी बाबतपुर श्री संतोष सोनकर ने वेस के कार्यों की भूरि भूरि सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर के धरती की हरियाली बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सी ऐ जमुना शुक्ला ने कहा कि कोरोनाकाल में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले इन वृक्षों का महत्व स्वतः परिलक्षित हो गया । अतः हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए।

विख्यात डेंटिस्ट एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्रुति सिंह आनंद ने कहा कि प्राण वायु देने वाले इन वृक्षों को रोपित करने का हम सभी का प्रयास दिल से होना चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व को इंगित करते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण की अपील सभी उपस्थित जनों से किया। कार्यक्रम का संचालन वेस इंडिया के निदेशक और जिला पर्यावरण समिति सदस्य डॉ राजेश श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि "एक व्यक्ति एक वृक्ष" का लक्ष्य हम सभी का होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने वेस इंडिया द्वारा इस अभियान को शुरू करने की घोषणा किया। इस कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के हेड टीचर डॉ कुंवर पंकज सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय इन वृक्षों की पूरी देखभाल करेगा जिसका प्रमाण स्वयं विद्यालय है। प्रधानाध्यापक के प्रकृति प्रेम का ही प्रतिफल है कि जो विद्यालय साठ साल तक ऊसर जैसा था आज उपवन बना है। पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय भी अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर पाए इसलिए आज कुल 80 औषधीय और फलदार पौधे और रोपित किये गए। धन्यवाद ज्ञापन वेस की नव प्रशिक्षु संस्कृता कुँवर ने किया। इस अवसर पर सर्वश्रीसुरेश पटेल, श्रीनाथ पाल,संतोष जी,अभ्युदय पदाधिकारी,रमा शंकर यादव, उपस्थित शिक्षकगण, बच्चों के अभिभावक,पुरातन छात्र जे०पी०, कैलाश,जितेंद्र, अभिषेक,विशाल समेत दर्जनों लोगों ने इस वृक्षारोपण अभियान में सहयोग किया और पौध रक्षा का संकल्प लिया।
x
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें