खबरें

 उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का 89 वर्ष की अवस्था मे हुआ निधन। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23.08.2021 को सार्वजनिक अवकाश व 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई।





उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का 89 वर्ष की अवस्था में कल लखनऊ के पीजीआई में हुआ निधन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ पहुंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के अंतिम दर्शन कर देंगे श्रधांजलि।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, मोहन भागवत और राधा मोहन सिंह भी लखनऊ पहुँच रहे है।
कल्याण सिंह जी का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर सुबह 11 बजे तक रहेगा। जिसके बाद दोपहर 1 बजे तक लोगों द्वारा श्रधांजलि देने के लिये उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा में रखा जाएगा, फिर बाद में उनके पार्थिव शरीर को 2:30 बजे तक भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा। उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा। जहाँ कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एक जन सभा को संबोधित करते हुए जब रो दिए थे कल्याण सिंह जी।


टिप्पणियाँ