खबरें

वाराणसी कचहरी में दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के चुनाव 2021 के परिणाम की हुई घोषणा। अध्यक्ष पद पर पंडित धीरेंद्र नाथ शर्मा व महामंत्री पड़ पर रत्नेश्वर कुमार पाण्डेय ने जीत हासिल की। बाकी पदों पर जाने कौन हारा कौन जीता।




दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष पद पर पंडित धीरेंद्र नाथ शर्मा 1408 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अवधेश कुमार सिंह को 674 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार पंडित धीरेंद्र नाथ शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अवधेश कुमार सिंह को 734 मतों से हराया।













महामंत्री पद पर रत्नेश्वर कुमार पाण्डेय (रत्नेश) 1096 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार राय को 881 मत प्राप्त हुए।




वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार सिन्हा 921 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश को 912 मतों से करना पड़ा संतोष।



उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक पद पर श्रीओम त्रिपाठी एवं मुन्ना लाल यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम पद पर आशीष सोनकर, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील दत्त मिश्रा, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अशोक कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर अरविंद कुमार सिंह, आए व्यय निरीक्षक पद पर मनोज कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर शिव बहादुर सिंह पटेल, सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से ऊपर) पद पर पंकज प्रकाश पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, करुणेश आनंद श्रीवास्तव,शुशील कुमार तिवारी, विजय कुमार व  प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम) पद पर आशीष शक्ति कुमार तिवारी, विकास कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, सैयद अफाक हुसैन (शान), अनूप कुमार सोनकर एवं शुशील कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।


टिप्पणियाँ