सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
बरेका के श्री अजय कुमार बिंद ने बर्लिन,जर्मनी में आयोजित 17वीं विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मचारी श्री अजय कुमार बिंद ने 13 से 16 जुलाई, 2022 अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ के तत्वाधान में बर्लिन,जर्मनी में आयोजित 17वीं यूएसआईसी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप – 2022 के टीम स्पर्धा क्रॉस कंट्री दौड़ पूरा कर भारत को स्वर्णिम जीत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस भारतीय क्रॉस कंट्री टीम में श्री अजय कुमार बिंद के अतिरिक्त श्री अरुण कुमार, श्री नरेंद्र प्रताप सिंह, श्री दिनेश एवं श्री आर. आर. सैनी ने खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व कर संयुक्त प्रयास से जीत हासिल की और पदक तालिका में भारत का नाम सबसे ऊपर रखने का गौरव प्राप्त किया।
श्री बिंद बरेका में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में फिटर पद पर प्रशिक्षणरत है। उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्री बिंद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस खबर की सूचना मिलते ही बरेका में खुशी की लहर दौड़ गयी। बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह,वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री विजय, क्रीड़ा अधिकारी श्री बहादुर प्रसाद एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने भी श्री बिंद को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार जी ने दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें