संदेश

खबरें

चित्र
बरेका महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने कर्मशाला का किया निरीक्षण। दिनांक 30.09.2022 को, बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने कर्मशाला का व्यापक निरीक्षण किया I महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने निरीक्षण के दौरान लोको टेस्ट शॉप, लोको अस्सेंबली शॉप, लोको फ्रेम शॉप, इंजन टेस्ट शॉप ,न्यू ब्लॉक शॉप, सहित विभिन्न कर्मशालाओं का भ्रमण किया । महाप्रबंधक महोदया ने निर्माण सुविधाओं एवं बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया और अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली I इस दौरान उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया बेहतर बनाने संबंधित कई सुझाव दिए और सामग्रियों को नुकसान से बचाने के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतने का भी सुझाव दिया। साथ ही विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करके लोको निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करने की सलाह भी दी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस. के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य  सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक, इंजन श्री अतुल सक्सेना, मुख्य विद्य...

खबरें

चित्र
बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का हुआ आयोजन। बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में दिनांक 29 सितम्बर को बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र  सभागार में बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल एवं विभागाध्यक्षगण द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा डा. शंशिकांत शर्मा द्वारा गाये सरस्वती वंदना से हुआ ।  इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदी दिवस के अवसर पर बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हिंदी दिवस का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि आजादी के आंदोलन में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हमारी संविधान सभा ने 14 सितम्बढर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वींकार किया। उच्चव शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा भारतीय भाषाओं में उपलब्धए कराने के लिए भारत सरकार ने अनेक योजनाएं बनायी है। आवश्याकता है, कि हम स्वकयं अपने दैनिक कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और तक...

खबरें

चित्र
बरेका में हिन्‍दी दिवस समारोह 2022 के अवसर पर हिन्‍दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2022 को कीर्ति कक्ष में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में बरेका के समस्‍त विभाग के राजभाषा पर्यवेक्षक एवं उनके कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक एवं अन्‍य कर्मचारी उपस्थित थे ।   कार्यशाला में मानक वर्तनी, ई-ऑफिस, यूनिकोड, मासिक एवं त्रैमासिक रपट के विषय में विस्‍तावपूर्वक बताया गया । कार्यशाला के मुख्‍य वक्‍ता वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह तथा संचालन एवं उपस्थित कर्मचारियों का स्‍वागत वरिष्‍ठ अनुवादक श्री विनोद कुमार श्रीवास्‍तव ने किया ।  बरेका के वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी डा. संजय कुमार सिंह ने सभी पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने विभाग के राजभाषा अधिकारी है, आप अपने विभाग में राजभाषा के प्रयोग एवं उसमें आने वाली समस्‍याओं के समाधान प्रति जागरूक रहे, जिससे राजभाषा हिंदी का व्‍यापक प्रयोग-प्रसार हो सके । किसी भी प्रकार कठिनाई होने पर तत्‍क्षण राजभाषा विभाग से संपर्क कर सकते ...

खबरें

चित्र
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बरेका में चित्रकला व लाउडहेलर के माध्यम से स्वच्छता संबंधित जन-जागरूकता का आयोजन किया गया। रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 16 से 30 सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा -22 की श्रृंखला में आज दिनाक 27 सितंबर से आनलाइन  चित्रकला सीनियर वर्ग (11 से 15 वर्ष ) के छात्र/छात्राओ के बीच ड्राइंग व  1 से 2  मिनट के कविता पाठ के वीडियो क्लिप प्रतियोगिता का   आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता  दिनांक 30 सितंबर 2022 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता मे बड़ी संख्या में बरेका कर्मचारी परिवार  के बच्चों ने अपनी  भागीदारी सुनिश्चित की ।  इसके अतिरिक्त लाउडहेलर के माध्यम से   बरेका कारखाना के लोको  डिवीजन मे स्वच्छता से संबंधित जन-जागरूकता का आयोजन भी किया गया।

खबरें

चित्र
 बरेका सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड का ग्रीष्मकालीन दीर्घ प्रशिक्षण शिविर का अजमेर में हुआ शुभारंभ। सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, बरेका का ग्रीष्मकालीन दीर्घ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 24 सितंबर से 30 सितंबर तक सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर, अजमेर प्रांगण में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों को प्राथमिक सहायता से संबंधित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।  शिविर शुभारंभ दिनांक 26 सितंबर को मुख्य अतिथि उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/लोको, अजमेर श्री राम अवतार यादव  ने किया। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षण शिविर सफलता की हार्दिक शुभकामना दी। कैंप कमांडर एवं एंबुलेंस अधिकारी श्री राजेश कुमार ने विस्तार पूर्वक सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा प्राथमिक सहायता से संबंधित किए जा रहे हैं कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.जे.ए.बी. परेड कमांडर श्री एच.एन सिंह, एंबुलेंस अधिकारी श्री सर्बोध कुमार पटेल, श्री बी.आर विश्वकर्मा, श्री दूधनाथ प्रसाद के साथ काफी संख्या में एस.जे.ए.बी. के सद...

खबरें

चित्र
बारेका को गैर रेलवे ग्राहकों से मिला 14 डीजल रेल इंजनों का आपूर्ति आदेश। बनारस रेल इंजन कारखाना को वित्तीय वर्ष 2022-23 में गैर रेलवे ग्राहकों द्वारा 14 डीजल रेल इंजनों के आपूर्ति आदेश प्राप्त हुए हैं, जो बरेका के लिए बड़ी उपलब्धि है।  जिसमें राइट्स/आर.ई.एस से WDS6ADT के 02 रेल इंजन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/एटा से WDG3A के 02 रेल इंजन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/ओबरा से WDG4 के 02 रेल इंजन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/पनकी से WDG3A के 02 रेल इंजन, एन.टी.पी.सी./फरक्का से WDG3A के 04 रेल इंजन, अडानी पावर लिमिटेड/गोड्डा से WDG3A के 02 रेल इंजन।  इस प्रकार कुल 14 रेल इंजन आपूर्ति आदेश प्राप्त हुआ है। बरेका द्वारा निर्धारित समय पर रेल इंजनों का उत्पादन कर आपूर्ति कर दिया जाएगा।    

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                        वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=01  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=03 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 15                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19