संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खबरें

चित्र
बरेका महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने कर्मशाला का किया निरीक्षण। दिनांक 30.09.2022 को, बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने कर्मशाला का व्यापक निरीक्षण किया I महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने निरीक्षण के दौरान लोको टेस्ट शॉप, लोको अस्सेंबली शॉप, लोको फ्रेम शॉप, इंजन टेस्ट शॉप ,न्यू ब्लॉक शॉप, सहित विभिन्न कर्मशालाओं का भ्रमण किया । महाप्रबंधक महोदया ने निर्माण सुविधाओं एवं बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया और अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली I इस दौरान उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया बेहतर बनाने संबंधित कई सुझाव दिए और सामग्रियों को नुकसान से बचाने के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतने का भी सुझाव दिया। साथ ही विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करके लोको निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करने की सलाह भी दी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस. के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य  सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक, इंजन श्री अतुल सक्सेना, मुख्य विद्य...

खबरें

चित्र
बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का हुआ आयोजन। बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में दिनांक 29 सितम्बर को बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र  सभागार में बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल एवं विभागाध्यक्षगण द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा डा. शंशिकांत शर्मा द्वारा गाये सरस्वती वंदना से हुआ ।  इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदी दिवस के अवसर पर बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हिंदी दिवस का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि आजादी के आंदोलन में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हमारी संविधान सभा ने 14 सितम्बढर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वींकार किया। उच्चव शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा भारतीय भाषाओं में उपलब्धए कराने के लिए भारत सरकार ने अनेक योजनाएं बनायी है। आवश्याकता है, कि हम स्वकयं अपने दैनिक कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और तक...

खबरें

चित्र
बरेका में हिन्‍दी दिवस समारोह 2022 के अवसर पर हिन्‍दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। बनारस रेल इंजन कारखाना में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2022 को कीर्ति कक्ष में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में बरेका के समस्‍त विभाग के राजभाषा पर्यवेक्षक एवं उनके कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक एवं अन्‍य कर्मचारी उपस्थित थे ।   कार्यशाला में मानक वर्तनी, ई-ऑफिस, यूनिकोड, मासिक एवं त्रैमासिक रपट के विषय में विस्‍तावपूर्वक बताया गया । कार्यशाला के मुख्‍य वक्‍ता वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह तथा संचालन एवं उपस्थित कर्मचारियों का स्‍वागत वरिष्‍ठ अनुवादक श्री विनोद कुमार श्रीवास्‍तव ने किया ।  बरेका के वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी डा. संजय कुमार सिंह ने सभी पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने विभाग के राजभाषा अधिकारी है, आप अपने विभाग में राजभाषा के प्रयोग एवं उसमें आने वाली समस्‍याओं के समाधान प्रति जागरूक रहे, जिससे राजभाषा हिंदी का व्‍यापक प्रयोग-प्रसार हो सके । किसी भी प्रकार कठिनाई होने पर तत्‍क्षण राजभाषा विभाग से संपर्क कर सकते ...

खबरें

चित्र
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बरेका में चित्रकला व लाउडहेलर के माध्यम से स्वच्छता संबंधित जन-जागरूकता का आयोजन किया गया। रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 16 से 30 सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा -22 की श्रृंखला में आज दिनाक 27 सितंबर से आनलाइन  चित्रकला सीनियर वर्ग (11 से 15 वर्ष ) के छात्र/छात्राओ के बीच ड्राइंग व  1 से 2  मिनट के कविता पाठ के वीडियो क्लिप प्रतियोगिता का   आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता  दिनांक 30 सितंबर 2022 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता मे बड़ी संख्या में बरेका कर्मचारी परिवार  के बच्चों ने अपनी  भागीदारी सुनिश्चित की ।  इसके अतिरिक्त लाउडहेलर के माध्यम से   बरेका कारखाना के लोको  डिवीजन मे स्वच्छता से संबंधित जन-जागरूकता का आयोजन भी किया गया।

खबरें

चित्र
 बरेका सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड का ग्रीष्मकालीन दीर्घ प्रशिक्षण शिविर का अजमेर में हुआ शुभारंभ। सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, बरेका का ग्रीष्मकालीन दीर्घ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 24 सितंबर से 30 सितंबर तक सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर, अजमेर प्रांगण में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों को प्राथमिक सहायता से संबंधित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।  शिविर शुभारंभ दिनांक 26 सितंबर को मुख्य अतिथि उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/लोको, अजमेर श्री राम अवतार यादव  ने किया। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षण शिविर सफलता की हार्दिक शुभकामना दी। कैंप कमांडर एवं एंबुलेंस अधिकारी श्री राजेश कुमार ने विस्तार पूर्वक सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा प्राथमिक सहायता से संबंधित किए जा रहे हैं कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.जे.ए.बी. परेड कमांडर श्री एच.एन सिंह, एंबुलेंस अधिकारी श्री सर्बोध कुमार पटेल, श्री बी.आर विश्वकर्मा, श्री दूधनाथ प्रसाद के साथ काफी संख्या में एस.जे.ए.बी. के सद...

खबरें

चित्र
बारेका को गैर रेलवे ग्राहकों से मिला 14 डीजल रेल इंजनों का आपूर्ति आदेश। बनारस रेल इंजन कारखाना को वित्तीय वर्ष 2022-23 में गैर रेलवे ग्राहकों द्वारा 14 डीजल रेल इंजनों के आपूर्ति आदेश प्राप्त हुए हैं, जो बरेका के लिए बड़ी उपलब्धि है।  जिसमें राइट्स/आर.ई.एस से WDS6ADT के 02 रेल इंजन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/एटा से WDG3A के 02 रेल इंजन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/ओबरा से WDG4 के 02 रेल इंजन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/पनकी से WDG3A के 02 रेल इंजन, एन.टी.पी.सी./फरक्का से WDG3A के 04 रेल इंजन, अडानी पावर लिमिटेड/गोड्डा से WDG3A के 02 रेल इंजन।  इस प्रकार कुल 14 रेल इंजन आपूर्ति आदेश प्राप्त हुआ है। बरेका द्वारा निर्धारित समय पर रेल इंजनों का उत्पादन कर आपूर्ति कर दिया जाएगा।    

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                        वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=01  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=03 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 15                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
बरेका में भारतीय भाषा संगोष्ठी हुई संपन्न। बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी में राजभाषा पखवाड़ा - 2022 के अंतर्गत आज दिनांक 19.09.2022 को कीर्ति कक्ष में भारतीय भाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं के विभिन्न भाषा-भाषी बरेका कर्मी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बरेका के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य विद्युत इंजीनियर, निरीक्षण श्री अनंत सदाशिव ने भारतीय भाषाओं को एक मंच पर लाकर उनके साहित्यकारों का स्मरण करने के साथ-साथ उन भाषाओं की रचनाओं में उद्धृत प्रसंगों, उसकी गंभीरता और गहनता को सहज रूप से प्रस्तुत करने के इस कार्यक्रम को अतुलनीय और अनुकरणीय बताया। आरंभ में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि राजभाषा हिंदी के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाएं एक दूसरे की पूरक और क्षेत्रीय आवश्यकताएं हैं। श्री अरविंद कुमार तिवारी द्वारा विशाखदत्त रचित मुद्राराक्षस के संस्कृत श्लोकों से संगोष्ठी का आरंभ हुआ। श्री सुरेश पी. नायर...

खबरें

चित्र
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बरेका में ‘प्रभात फेरी’ का आयोजन हुआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण  भारतीय रेल के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना में रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 16 से 30 सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-22 की श्रृंखला में आज दिनाक 19 सितंबर को प्रात:काल 7:00 बजे स्थाानीय सेंट्रल मार्केट स्थित कुंदन लोको के समीप से आयोजित ‘प्रभात फेरी’ को बरेका के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अमिताभ द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया  । इस प्रभात फेरी में मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एस.बी. पटेल, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ एस.ई श्री नीरज जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ उत्पा्दन श्री सुनील कुमार,उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री यू. एस. श्रीवास्तव, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. पी. सिंह, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार के अतिरिक्त काफी संख्या में बरेका अधिकारी एवं कर्मचारी, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस बिग्रेड, सिविल डिफेंस, रेल सुरक्षा बल, बरेका इंटर कालेज के स्काउट् एवं गाइड् के वोलेंटियर्स के साथ ही संरक्षा विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने भ...

खबरें

चित्र
साधना फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सौरभ मौर्य के 100वें प्लेटलेट दान इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। पिछले 10 वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते आ रही संस्था साधना फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सौरभ मौर्य द्वारा 100वें प्लेटलेट दान को 17 सितंबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 72वें जन्मदिवस पर उन्हें उपहार स्वरूप दिया गया था। सौरभ मौर्य ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उनके द्वारा यह 100वाँ प्लेटलेट दान मात्र 33 वर्ष की आयु में किया गया है, जो कि भारत में सबसे कम उम्र में शामिल है, जिस वजह से इस प्लेटलेट दान को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर सबसे कम उम्र में 100 बार प्लेटलेट दान करने वाला "प्रथम भारतीय" का खिताब मेरे नाम हुआ है। सौरभ मौर्या ने विज्ञप्ति में यह भी बताया कि उनके नाम पहले से भी 3 रिकॉर्ड शामिल रहे हैं, यह चौथा रिकॉर्ड उनके नाम हुआ है। सौरभ मौर्या ने यह भी कहा कि उनके द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी तैयारी की जा र...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                       वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=01  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=05 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 17                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
वाराणसी के साधना फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष सौरभ मौर्या द्वारा 33 वर्ष की आयु में ककरमत्ता स्थित पापुलर ब्लड बैंक में 100वाँ प्लेटलेट दान कर रचा गया इतिहास, अब तक कुल 145 बार रक्तदान किया सम्पन्न जिसे इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह प्लेटलेट दान शामिल हुआ। पिछले 10 वर्षों से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करते आ रही साधना फाउंडेशन के सर पर एक नया ताज लग गया है। साधना फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सौरभ मौर्या द्वारा वाराणसी के ककरमत्ता स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में मात्र 33 वर्ष की आयु में 100वाँ प्लेटलेट दान किया गया। सौरभ मौर्या ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को हमारे वाराणसी के सांसद एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का 72वां जन्मदिन है, जिस पर मेरे द्वारा यह 100वाँ प्लेटलेट दान उन्हें उपहार स्वरूप समर्पित है। सौरभ मौर्या ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से वे स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में व्यक्तिगत कार्य कर रहे हैं जिसमें पिछले 10 वर्षों से संस्था बनाकर संस्थागत तरीके से स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटले...

खबरें

चित्र
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर बरेका में जश्न मेगा ब्लड डोनेशन शिविर के माध्यम से रेल सुरक्षा बल के जवानों ने किया रक्तदान।   माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बरेका में जश्न का माहौल है। इसको लेकर बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित रेल सुरक्षा बल बैरक में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है। जिसका स्लोगन है *रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है* इस कैंप के माध्यम से रेल सुरक्षा बल के जवानों का यह प्रयास है कि सम्मिलित होकर जीवन बचाएं। बरेका में मनाए जा रहे सेवा पखवारा के तहत मेगा ब्लड डोनेशन शिविर में  स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच भी की जा रही है।   बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से रेल सुरक्षा बल बैरक में  17 सितम्बर को ‘मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प’ लगाया गया । इस शिविर के माध्यम से रेल सुरक्षा बल के 50 से अधिक जवानों ने रक्तदान कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। कैम्प के दौरान प्रधान मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त, बरेका श्री रणवीर सिंह चौहान स्वयं उपस्थित होकर जवानों का हौसला बढ़ाया और चिकित्स...

खबरें

चित्र
बरेका में विश्‍वकर्मा पूजा हर्षोल्‍लास के साथ धुमधाम से मनाया गया। बनारस रेल इंजन कारखाना में शिल्‍प, कला और निर्माण के अधिष्‍ठता भगवान विश्‍वकर्मा का पूजनोत्‍सव आज दिनांक 17 सितम्‍बर को धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भगवान विश्‍वकर्मा पुजनोत्‍सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस पावन अवसर पर बरेका कर्मचारियों द्वारा काविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने कर्मशालाओं और कार्यस्‍थलों को साफ-सफाई के साथ फूल-पत्तियों एवं रंग-बिरंगे झंडियों एवं आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाकर अपने इष्‍टदेव आदिशिल्‍पी भगवान विश्‍वकर्मा की अत्‍यंत ही सुन्‍दर चित्र लगायी गयी तथा भक्ति, निष्‍ठा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चन की गयी । आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में डूबा हुआ बरेका का विश्वकर्मा पूजा दिखा जिसकी छटा देखते ही बनती थी। विदित हो कि संपूर्ण पर्यावरण के प्रति सचेत सामाजिक जिम्‍मेदारियों को निभाते हुए संपूर्ण बरेका परिसर में भगवान विश्‍वकर्मा की मूर्तियों की स्‍थापना न कर उनकी जगह चित्रों की पूजा की गयी । विशेष तौर पर लोको...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                      वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=02  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=05 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 21                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बरेका में स्वच्छता शपथ का आयोजन हुआ। रेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 16 से 30 सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2022 की श्रृंखला में आज दिनाक 16 सितंबर को बनारस रेल इंजन कारखाना में पुर्वाह्न 11 बजे सभी विभागों, कार्यशाला परिसरों में सभी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा स्वच्छता शपथ ली गयी ।   बरेका महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल के दिशानिर्देशन एवं संरक्षा विभाग के तत्‍वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत संपूर्ण बरेका परिसर को स्‍वच्‍छ रखने के साथ ही स्‍वच्‍छता संबंधित बैनर, पोस्टर के माध्‍यम से व्यापक पचार-प्रसार कर आम लोगों का जागरूक भी किया गया । स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के अंतर्गत 15 दिनों तक बरेका में स्‍वच्‍छता उत्‍सव मनाये जाने का निर्णय लेने के साथ ही बरेका में भिन्‍न-भिन्‍न साफ-सफाई कार्यक्रमों द्वारा संपूर्ण बरेका परिसर, कॉलोनी, कार्यालय, कर्मशाला परिसर तथा कर्मशाला में लगे मशीन एवं प्‍लांट, स्‍टोर की साफ-सफाई की वृहत्‍त कार्य योजना तैयार की गयी है। इस दौरान कार्यालय व स्‍टोर की साफ-सफाई के साथ ही कार्यालय में रखी हुई पुरानी फाइल...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                     वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=04  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=05 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 23                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
बरेका में हिन्‍दी दिवस समारोह 2022 के अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में दिनांक 14 सितम्बर को बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केन्‍द्र सभागार में हिन्दी दिवस समारोह-2022 का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि एवं महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल एवं विभागाध्‍यक्षगण द्वारा दीप प्रज्‍जवलन तथा डा. शंशिकांत शर्मा द्वारा  गाये सरस्‍वती वंदना से हुआ ।  इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदया ने सर्वप्रथम माननीय गृह मंत्री एवं रेल मंत्री, भारत सरकार के संदेश का वाचन किया । ततपश्‍चात् उनके द्वारा ई-पत्रिका का लोकार्पण किया गया एवं समारोह में उपस्थित बरेका अधिकारी एवं कर्मचारी को राजभाषा प्रतिज्ञा भी दिलायी गयी । हिंदी दिवस के अवसर पर बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हिंदी दिवस का महत्‍व और बढ़ गया है, क्‍योंकि आजादी के आंदोलन में हिंदी की महत्‍वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हमारी संविधान सभा ने 14 सितम्‍बर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्‍वीकार किया । इस संकल्...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                    वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=06  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=06 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 24                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                   वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=02  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=03 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 24                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                  वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=06  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=01 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 25                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                 वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=04  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=07 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 20                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                                वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=06  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=03 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 23                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                               वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=01  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=06 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 20                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल के दिशा निर्देशों का दिखा असर। बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल के दिशा-निर्देशन से कार्य प्रणाली की दक्षता में और सुधार दिखा। कारखाना परिसर के वर्क स्टेशनों में प्रयुक्त हार्डवेयर के कुशल वितरण प्रणाली से बेहतर कार्य सम्पन्न हो रहे है। सहायकों, तकनीशियनों, पर्यवेक्षकों एवं ऑफिशियल स्टाफ के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत अवांछित एवं फर्स पर फैले  हार्डवेयर्स को एकत्र कर साफ़-सफाई की गयी। विदित हो कि पूर्व में कारखाना निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने कर्मचारियों के कार्य प्रणाली में सुधार को लेकर कई आवश्यक सुझाव दिये थे जिसका असर आज बरेका कारखाना में देखने को मिला। महाप्रबंधक ने लोको असेंबली के विभिन्न वर्क स्टेशनों में प्रयुक्त हार्डवेयर के कुशल वितरण और उपयोग के लिए वर्कशॉप असेंबली क्षेत्र के लिए विकसित नई हार्डवेयर वितरण प्रणाली के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया था जिसके अंतर्गत कई स्थानों की पहचान की गई थी साथ ही डिब्बे पर उचित पहचान चिह्न के साथ हार्डवेयर भंडारण के लिए उसे चिह...

खबरें

चित्र
मंडलीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बनारस रेल इंजन कारखाना एकेडमी के प्रशिक्षुओं का रहा शानदार प्रदर्शन। मंडलीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बनारस रेल इंजन कारखाना रोलर स्केटिंग एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 07 पदक प्राप्त किए । रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता जो दिनांक 4 सितंबर को "द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल" में सम्पन्न हुई उक्त प्रतियोगिता में संस्थान बरेका द्वारा संचालित बरेका रोलर स्केटिंग एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न आयु वर्गो में 07 पदक जीते। 1) अंबिका गुप्ता - अंडर 5  कैटेगरी          -      गोल्ड 2) शाश्वत सिंह -  अंडर 7  कैटेगरी          -     गोल्ड 3) इशिका उपाध्याय -  अंडर 7  कैटेगरी  -      गोल्ड  4)विनायक गुप्ता  -  अंडर 11  कैटेगरी   -      गोल्ड  5)अनिकेत पांडे -  अंडर 11  कैटेगरी     -      सि...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                              वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=01  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=05 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 25                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
बरेका खिलाड़ियों से सुसज्जित मिष्का की कप्तानी में राज्य स्तरीय  रोल बाल टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक।   उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ के तत्वाधान में दिनांक 2 से 4 सितंबर 2022 मुरादाबाद में आयोजित 13वीं मिनी राज्यस्तरीय रोल बाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर -11 में लखनऊ को 4-3 के गोल से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया l जिसमें बरेका की मानवी, रक्षा,अनन्या,मिष्का अन्य -आस्था, अग्रिमा , तनिष्का आदि रही । साथ ही बालक वर्ग अंडर –11 में प्रयाग राज को 4-1के गोल से हराकर कांस्य पदक हासिल किया । जिसमें बरेका से रेयांश, एलेक्स, विराज, पृथ्वि, सूरज, दिपेश अन्य- यथार्थ, नयन, अनमोल, अग्रिम, प्रियांशु आदि रहे। वाराणसी रोल बाल संघ की सचिव सुनीता गुप्ता ने बताया कि अंडर-11 बालिका वर्ग की कप्तान बरेका की  मिष्का को सर्वोतम अवार्ड मिला एवं नगद पुरस्कार भी दिया गया।

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                             वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=06  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=09 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 29                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                            वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=08  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=09 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 32                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
बरेका के श्री आनंद कुमार भारतीय रेलवे के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री बजरंग पुनिया के साथ विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए अमेरिका रवाना हुए।                  बनारस रेल इंजन करखाना के श्री आनंद कुमार 26 अगस्त से 11 सितंबर तक मिशिगन, अमेरिका में होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए भारतीय रेलवे के अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी श्री बजरंग पुनिया के साथ फिजियो ट्रेनर के रूप में रवाना हुये I उल्लेखनीय है कि रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया कि ओर से जारी पत्रानुसार श्री आनंद कुमार 10 से 18 सितंबर तक बेलग्रेड, सर्बिया में आयोजित सीनियर रेस्लिंग चैंपियनशिप 2022 में भी टीम ओफिशियल्स के रूप में भाग लेंगे एवं कुश्ती खिलाड़ी श्री बजरंग पुनिया एवं कोच श्री सुजीत मान के साथ फिजियो ट्रेनर के रूप में प्रतिनियुक्त रहेंगे जो कि बरेका के लिए अत्यंत गर्व की बात है I         बरेका के श्री आनंद कुमार वर्तमान में रेलवे बोर्ड, नयी दिल्ली में प्रतिनियुक्त है I विदित हो कि श्री आनंद गत वर्ष 23 जुलाई से 8 अगस्त के मध्य जापान की राजधानी टोकयों में आयोजित...

खबरें

चित्र
बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक हुई संपन्न बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्‍वावधान में  बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्‍यक्षता सुश्री अंजली गोयल, महाप्रबंधक, बरेका ने की। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्‍सव वर्ष में हमें प्रशासनिक कार्यों में शत-प्रतिशत हिंदी का प्रयोग करके स्‍वतंत्रता सेनानियों के सपनो को साकार करना है। जनभाषा में कार्य करके ही हम जन आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्रों में भी हिंदी में कार्य किया जाए। उन्‍होंने हिंदी में तकनीकी ब्‍लॉग बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्‍सव के उपलक्ष्‍य में पत्रिका प्रकाशन के लिए भी निर्देश दिया।  बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्‍यक्षों एवं अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट पर चर्चा की गई एवं अपने विचार प्रस्‍तुत किए गये। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  अमिताभ, प्रमुख मुख्‍य विद्युत इंजीनियर मनोज कुमार गुप्‍ता, प्रमुख मुख्‍य सामग्री प्रबंधक ...

खबरें

चित्र
बरेका महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने किया कर्मशाला का निरीक्षण दिनांक 01.09.2022 को, बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने लोको असेंबली के विभिन्न वर्क स्टेशनों में प्रयुक्त हार्डवेयर के कुशल वितरण और उपयोग के लिए वर्कशॉप असेंबली क्षेत्र के लिए विकसित नई हार्डवेयर वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। इस प्रणाली के अंतर्गत कई स्थानों की पहचान की गई है साथ ही डिब्बे पर उचित पहचान चिह्न के साथ हार्डवेयर भंडारण के लिए उसे चिह्नित किया गया है। हार्डवेयर भंडारण का स्थान उस स्थान के निकटतम वर्कस्टेशन के लिए हार्डवेयर के उपयोग के आधार पर चुना जाता है। हार्डवेयर को भंडारण स्थल से वर्कस्टेशन तक ले जाने के लिए हार्डवेयर बैग का उपयोग किया जाता है। बेहतर हार्डवेयर वितरण प्रणाली हार्डवेयर स्‍टोरेज बिन कैरी बैग   हार्डवेयर की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के लिए, डिब्बे को न्यूनतम स्तर के साथ चिह्नित किया जाता है, जिसकी नियमित रूप से निगरानी की जाती है और एक बार हार्डवेयर स्तर इस स्तर से नीचे आने पर रिफिलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है।  नई प्रणाली के लाभ हैं :  1. निरंतर उप...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                           वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=02  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=09 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 36                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19

खबरें

चित्र
बरेका के क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री , रायबरेली में बना एथलेटिक्स  स्टेडियम – “बहादुर प्रसाद एथलेटिक्स एरिना” 87वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 29.08.2022 से 31.08.2022 तक आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री,रायबरेली में आयोजित किया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न रेलवे जोनों के लगभग 400 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडि़यों ने भाग लिया।उल्लेखनीय है, कि यह प्रतियोगिता हाल ही में निर्मित “बहादुर प्रसाद एथलेटिक्स एरिना स्टे़डियम” में आयोजित की गयी।यह भारतीय रेल का पहला सिंथेटिक ट्रैक है, जिसका उद्घाटन आधुनिक रेल कोच फैक्ट्रीं, रायबरेली के महाप्रबंधक श्री एस.एस.कालसी की गरिमामयी उपस्थिति में बनारस रेल इंजन कारखाना के क्रीड़ा अधिकारी, ओलंपियन, अर्जुन एवार्डी एवं एथलिट श्री बहादुर प्रसाद के कर-कमलों से फीता काटकर उद्घाटन किया गया । यह बरेका ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल के लिए अविस्मरणीय एवं गौरवान्वित करने वाली बात है। विदित हो कि श्री बहादुर प्रसाद द्वारा 5000 मीटर दौड़ में बनाये गये राष्ट्रीय रिकार्ड 30 साल तक तथा 1500 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्ड ...

खबरें

चित्र
                                                                                                                                                          वा राणसी में मिले नये कोरोना मरीज=03  आज स्वस्थ हुए कोरोना मरीज=12 आज मृतक कोरोना मरीज=0 वाराणसी में अब कुल एक्टिव कोरोना मरीज 43                ✍️आकाश गोयल             #covid19 #Varanasi #CovidPositiveReport #VARANASI #COVID19